Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares 51 विद्वान पंडितों के सानिध्य में 12 जून तक चलेगा आयोजन, बड़ी संख्या में जुट रहे श्रद्धालुपब्लिक न्यूज आसनसोल : आसनसोल के पंचगछिया स्थित आनंदम रेसिडेंसी में मंगलवार से 51 प्रकांड विद्वान पंडितों द्वारा अखंड हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 12 जून तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा।हनुमान चालीसा पाठ शुरू होने के साथ ही पूरे शिल्पांचल का माहौल भक्तिमय हो गया है। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसनसोल शिल्पांचल में इस प्रकार का भव्य आयोजन पहले कभी देखने को नहीं मिला।आयोजन की प्रमुख श्रीमती निभा प्रकाश ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना और युवाओं के भीतर धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस विशेष आयोजन का आयोजन किया गया है।उन्होंने बताया कि आनंदम रेसिडेंसी परिसर में गोवर्धन मठ पुरीपीठाधीश्वर शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती जी का आश्रम स्थित है। उन्होंने अपना जीवन हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया है। यह विशेष आयोजन उन्हीं को समर्पित किया गया है।अखंड हनुमान चालीसा पाठ को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation পশ্চিমবঙ্গে চালু হল ‘স্বচ্ছা’ অ্যাপ, এবার ছবি আপলোড করেই জানানো যাবে আবর্জনার অভিযোগ आसनसोल सबडिविजनल मार्बल एंड हार्डवेयर एसोसिएशन ने विधायक जितेंद्र तिवारी को किया सम्मानित