0Shares

15 दिनों की मोहलत खत्म होने के बाद बढ़ा लोगों का आक्रोश, नगर निगम की कार्यशैली पर उठने लगे सवाल

पब्लिक न्यूज आसनसोल :- हटन रोड इलाके में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक बार फिर लोगों की नाराजगी सामने आने लगी है। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन द्वारा दी गई 15 दिनों की समय सीमा अब समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों के बीच असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है।
नगर निगम प्रशासन को संबोधित एक अपील में कहा गया है कि हटन रोड से अतिक्रमण हटाने की निर्धारित अवधि पूरी हो चुकी है, ऐसे में अब जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगों का कहना है कि लगातार देरी होने से आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है और नगर निगम के प्रति लोगों का विश्वास भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अभी भी पूरे बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है, जिससे यातायात, पैदल आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। लोगों का मानना है कि यदि समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और जटिल हो सकती है।
नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित किया जा सके और आम लोगों को राहत मिल सके।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *