Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares 101 पुरोहितों की मौजूदगी में 11 दिनों तक चलेगा धार्मिक आयोजन, प्रतिदिन भंडारे की भी व्यवस्थापब्लिक न्यूज आसनसोल :- आसनसोल के सेन रेल रोड स्थित होटल इडेन गार्डन में सोमवार दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी धार्मिक कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई। आयोजकों की ओर से बताया गया कि 2 जून से 12 जून तक पंचगछिया स्थित आनंदम रेजिडेंसी में भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जाएगा।इस आयोजन के तहत भारत के विभिन्न हिस्सों से आए 101 पुरोहितों की उपस्थिति में सवा लाख सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा।आयोजकों के अनुसार, इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है। आयोजन स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।आयोजकों ने बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से जुड़ने और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation पुरुषोत्तम मास में माँ शाकंभरी महिला मंडली की पहल, आसनसोल में श्रद्धालुओं को पिलाया गया सत्तू हटन रोड से अतिक्रमण हटाने की मांग तेज, नगर निगम से जल्द कार्रवाई की अपील