महावीर स्थान मंदिर के बाहर सेविकाओं ने किया सेवा कार्य, बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया हिस्सा
पश्चिम बर्दवान पब्लिक न्यूज
आसनसोल : पावन पुरुषोत्तम मास के अवसर पर माँ शाकंभरी महिला मंडली की ओर से गुरुवार को एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आसनसोल के जीटी रोड स्थित महावीर स्थान मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को सत्तू पिलाया गया।
इस सेवा कार्य में महिला मंडली की सेविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम में सरिता मोदी, लक्ष्मी शर्मा, स्मिता शर्मा, शशि शर्मा, शीला क्याल, मधु सोंथालिया, उषा, वंदना अग्रवाल, किरण अग्रवाल सहित महिला मंडली की कई अन्य सदस्य उपस्थित थीं। सभी ने सामूहिक रूप से इस धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य को सफल बनाने में योगदान दिया।
महिला मंडली की सदस्यों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सेवा और पुण्य कार्यों के माध्यम से समाज के लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *