Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल डेस्क– आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र में गिरजा मोड़ से तीन गिरफ्तार, 34 ग्राम ब्राउन शुगर और डेढ़ लाख रुपये नकद बरामदआसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत गिरजा मोड़ क्षेत्र से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।कार्रवाई के दौरान 34 ग्राम ब्राउन शुगर और ₹1.5 लाख (डेढ़ लाख) नकद बरामद किए गए। मौके पर NDPS विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी रेलपार क्षेत्र के निवासी हैं। ये लोग एक टोटो के माध्यम से जा रहे थे।टोटो चालक से पूछताछ पर उसने बताया कि वह रेलपार आलम नगर निवासी एमडी नवाब को छोड़ने जा रहा था। उसने बताया कि एमडी नवाब ने कहा था कि उसकी तबियत खराब है और उसे आलम नगर छोड़ दिया जाए।इसी दौरान NDPS अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन सभी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation पीएम मोदी की ब्रिगेड रैली को लेकर बंगाल में भारी उत्साह, आसनसोल से हजारों भाजपा कार्यकर्ता विशेष ट्रेनों से कोलकाता रवाना हेडलाइन:नई दिल्ली से बड़ी उपलब्धि: इंटरनेशनल मेडलिस्ट अभिनव शॉ ने फिर हासिल किया देश में नंबर 1 रैंक आसनसोल Rifle Club के प्लेटिनम जुबली वर्ष में अभिनव की शानदार वापसी