Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल —नई दिल्ली में 22 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक चल रही सेलेक्शन ट्रायल्स 3 और 4 में इंटरनेशनल मेडलिस्ट शूटर अभिनव शॉ ने एक बार फिर अपनी शानदार फॉर्म दिखाते हुए 10 मीटर एयर राइफल मेन जूनियर कैटेगरी में देश का नंबर 1 रैंक हासिल कर लिया है।सेलेक्शन ट्रायल 3 में अभिनव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 632.5 का शानदार स्कोर मारा और तीनों कैटेगरी—10m Air Rifle Men Senior10m Air Rifle Men Junior10m Air Rifle Men Youth—में स्वर्ण पदक हासिल किया।वहीं सेलेक्शन ट्रायल 4 में भी अभिनव ने अपनी लय कायम रखते हुए 631.0 स्कोर किया और एक बार फिर तीनों वर्गों में शीर्ष स्थानों पर कब्ज़ा जमाया।ट्रायल 4 में उनका परिणाम:10m Air Rifle Men Senior – सिल्वर10m Air Rifle Men Junior – सिल्वर10m Air Rifle Men Youth – गोल्डअपनी उपलब्धि पर अभिनव ने कहा कि वह प्रदर्शन से खुश हैं, हालांकि इसे और बेहतर बनाया जा सकता था।असansol Rifle Club के लिए गर्व का क्षणवेस्ट बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वी. के. धल्ल ने अभिनव को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि 10 मीटर एयर राइफल मेन जूनियर कैटेगरी में फिर से नंबर 1 पर लौटना बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि Asansol Rifle Club के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस वर्ष क्लब अपनी प्लैटिनम जुबली यानी 75 वर्ष पूरा कर रहा है।असन्सोल राइफल क्लब की स्थापना वर्ष 1951 में हुई थी।श्री धल्ल ने कहा कि अभिनव ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने प्रदर्शन से इस संस्था का नाम रोशन किया है।उन्होंने क्लब की ओर से अभिनव को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।परिवार और गुरुओं की खुशीअभिनव के पूर्व विद्यालय के प्रिंसिपल श्री रवि विक्टर ने भी अभिनव को आशीर्वाद देते हुए उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी।अभिनव के दादा रामचंद्र प्रसाद शॉ ने भी अपनी खुशी ज़ाहिर की और कहा कि उनके पोते को देश में पहला स्थान पाते देख गर्व महसूस होता है। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र में गिरजा मोड़ से तीन गिरफ्तार, 34 ग्राम ब्राउन शुगर और डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद NDPS अधिकारी আসানসোল গার্লস কলেজে ‘ভারতীয় জ্ঞানব্যবস্থা ও ভারতীয় গ্রন্থ’ আন্তর্জাতিক সেমিনারে বক্তৃতা দিলাম সম্পদব্যক্তি হিসেবে