Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज मनोज शर्मा रानीगंज (आसनसोल):आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल मंगलवार को रानीगंज के नए एगारा इलाके में पहुँचीं। वह भाजपा के “पाड़ा-पाड़ा दीदीभाई” कार्यक्रम के तहत क्षेत्र का दौरा कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला।अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है, लेकिन राज्य में कोई वास्तविक विकास नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोज़गार युवाओं को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री महिलाओं को लक्ष्मी भंडार योजना के तहत 1200 से 1500 रुपये देकर संतुष्ट रखने की कोशिश कर रही हैं।उन्होंने बताया कि पहले “पाड़ा-पाड़ा दीदीभाई” कार्यक्रम एक ही स्थान या बूथ स्तर पर सीमित रहता था, लेकिन अब भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ में घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं।अग्निमित्रा पाल ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में विपक्ष के लिए जनता के बीच काम करना कठिन है, इसके बावजूद भाजपा लगातार संघर्ष कर रही है।भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि अगले दो महीनों में राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और डबल इंजन की भाजपा सरकार बनने के बाद बंगाल में वास्तविक विकास होगा और जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation कुमारपुर रेलवे ओवरब्रिज का वर्चुअल उद्घाटन, टीएमसी पर भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने लगाए विकास में बाधा के आरोप महिला सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहलबसों में महिला यात्रियों को दिए गए हेल्पलाइन नंबर