Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज बिनु श्रीवास्तव पश्चिम बर्धमान दुर्गापुर: महिला सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से दुर्गापुर ट्रैफिक पुलिस ने एक सराहनीय और अनोखी पहल की है। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे दुर्गापुर बस स्टैंड क्षेत्र में दूरदराज जाने वाली कई बसों में महिला यात्रियों के बीच विशेष हेल्पलाइन नंबर वितरित किए गए।इस पहल के तहत मुछिपाड़ा ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी अधिकारी सहित ट्रैफिक पुलिस के अन्य अधिकारी सीधे बसों में चढ़कर महिला यात्रियों से बातचीत करते नजर आए। अधिकारियों ने महिला यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर लिखे कार्ड सौंपते हुए बताया कि बस यात्रा के दौरान या रास्ते में किसी भी प्रकार की परेशानी, असुरक्षा या आपात स्थिति में वे तुरंत इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। पुलिस की ओर से त्वरित सहायता पहुंचाने का आश्वासन भी दिया गया।ट्रैफिक पुलिस के इस कदम से महिला यात्रियों में राहत और खुशी देखी गई। पुलिस अधिकारियों ने न केवल हेल्पलाइन नंबर दिए, बल्कि यात्रियों को जागरूक करते हुए यह भी समझाया कि आपात स्थिति में किस प्रकार जल्द से जल्द पुलिस की मदद ली जा सकती है।ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि दूरगामी बस यात्राओं के दौरान कई बार महिला यात्रियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है। इस पहल को महिला सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation ममता सरकार पर अग्निमित्रा पाल का हमला, बोलीं—15 साल में बंगाल का कोई विकास नहींशॉर्ट हेडलाइनरानीगंज में अग्निमित्रा पाल का सरकार पर तीखा प्रहार 46 वर्षों में 46 प्रतिभागी, दुर्गापुर की पुष्प प्रदर्शनी में हरियाली की जीत