0Shares

पश्चिम बर्धमान के आसनसोल:
आसनसोल के पोलो मैदान में आगामी 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर आज मुर्गा सोल स्थित आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर ट्रेड फेयर की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा, अध्यक्ष ओम बगड़िया समेत नरेश अग्रवाल, सत्यनारायण दारू, पवन गुटगुटिया, राजू अग्रवाल, अमर प्रसाद, धर्मवीर प्रसाद, सीसीजी ग्रुप के अरिंदम चटर्जी, सुकुमार चटर्जी और संजय गांगुली उपस्थित रहे।
चैंबर के सचिव शंभू नाथ झा ने बताया कि आसनसोल नगर निगम के सहयोग से हर साल की तरह इस साल भी इस ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है और यह इसका छठा संस्करण होगा। ट्रेड फेयर का औपचारिक उद्घाटन 7 फरवरी को एक मंत्री के हाथों किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बार भी 7 देशों और 16 राज्यों से व्यापारी अपने स्टॉल लगाने के लिए आ रहे हैं। ट्रेड फेयर में फर्नीचर व इंटीरियर प्रोडक्ट, इंटरनेशनल प्रोडक्ट्स, परिधान, आभूषण व लेदर प्रोडक्ट, ब्यूटी एंड कॉस्मेटिक्स, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम और जूट उत्पादों पर विशेष जोर दिया गया है।
चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि वे 6 से 16 फरवरी तक पोलो मैदान में चलने वाले इस भव्य ट्रेड फेयर का हिस्सा बनें।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *