Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : स्वदेशी जागरण मंच की तरफ से आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद की जयंती केअवसर पर स्वदेशी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस बारे में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आज का दिन बहुत खास है आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है। वह स्वामी विवेकानंद जो कहा करते थे कि गर्व से बोलो हम हिंदू हैं लेकिन आज शायद है हिंदुओं में गर्व की वह अनुभूति काम हो चुकी है। इसलिए जब बांग्लादेश में पिछले 7 दिनों में 10 से ज्यादा हिंदुओं का कत्ल हो जाता है, शमशेर गंज में हिंदू पिता पुत्र की हत्या कर दी जाती है। कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछ कर 26 हिंदुओं की हत्या की जाती है। तब उसे तरह का प्रतिवाद नहीं होता जैसा होना चाहिए उन्होंने कहा कि जो आज भी यह सोचकर खामोश है कि वह धर्मनिरपेक्ष हैं वह दरअसल फर्जी धर्मनिरपेक्ष है और हिंदुओं की हत्या पर वह विरोध नहीं करते लेकिन अगर गाजा या फिलिस्तीन में कुछ होता है तो वह सड़कों पर उतर जाते हैं। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation कल्ला केपी खदान दो नंबर इलाके के निवासियों का प्रदूषण से जीना हुआ मुहाल कल्ला केपी खदान दो नंबर इलाके के निवासियों का प्रदूषण से जीना हुआ मुहाल