0Shares

पब्लिक न्यूज आसनसोल:-आसनसोल बाजार में वर्षों से ज्वेलरी व्यवसाय में अपनी पहचान बनाने वाले  ज्वेलर्स के मालिक प्रदीप कुमार बर्मन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आसनसोल के भांगापाचिल इलाके में ‘औरीवा’ नाम से अपने नए शोरूम का उद्घाटन किया।

शोरूम के उद्घाटन से पहले प्रदीप कुमार बर्मन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद ढाक की पवित्र ध्वनि के बीच प्रदीप कुमार बर्मन, उनकी पत्नी मीरा बर्मन और जूनियर मिस इंडिया आरोही चटर्जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर औरीवा शोरूम का शुभारंभ किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस शुभ अवसर पर प्रदीप कुमार बर्मन के दोनों पुत्र कुशल बर्मन और आकाश बर्मन ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। डायमंड ज्वेलरी को केंद्र में रखते हुए शोरूम की आकर्षक साज-सज्जा की गई है। यहां डायमंड के साथ-साथ गोल्ड और सिल्वर के आभूषण भी आकर्षक और आधुनिक डिजाइनों में उपलब्ध होंगे।

शोरूम के उद्घाटन के मौके पर कई ग्राहक पहुंचे और आभूषणों की खरीदारी की। ग्राहकों ने औरीवा शोरूम की साज-सज्जा और यहां उपलब्ध ज्वेलरी डिजाइनों की सराहना की।

औरीवा के प्रदीप कुमार बर्मन ने कहा कि औरीवा के माध्यम से हम बंगाल में एक बड़े ज्वेलरी कारोबार के रूप में उभरना चाहते हैं। आने वाले दिनों में बंगाल के अन्य हिस्सों में भी औरीवा के नए शोरूम खोलने की योजना है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *