Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बर्दवान जिले में कई अवैध कारोबार को लेकर जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी। इस कड़ी चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन ने जिले में कई अवैध तरीकों से तालाबों को भरने से लेकर नदी घाटों से अवैध बालू तस्करी को रोकने के लिए कार्रवाई की. लेकिन अब एक अलग तस्वीर देखी जा रही है। देखने आज सुबह 9 बजे सीपीआईएम कुल्टी एरिया कमेटी एक द्वारा एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। नियामतपुर में स्थानीय दैनिक मजदूरों ने अपने सिर पर रेत की तगाड़ी लेकर विरोध मार्च में भाग लिया। इस विरोध प्रदर्शन में कुल्टी एरिया कमेटी 1 के सचिव देवानंद प्रसाद मौजूद थे । उन्होंने कहा किमुख्यमंत्री ने एक बार कड़ी चेतावनी दी थी, जिससे एक ट्रैक्टर रेत की कीमत 1500 रुपए से 4500 रुपए हो गयी. .इसलिए सीपीएम नेता देवानंद प्रसाद ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह किया कि वे आगे कोई चेतावनी जारी न करें क्योंकि दैनिक मजदूर दो महीने से बेरोजगार हैं।इस आग्रह के बाद खुद सीपीएम नेता देवानंद प्रसाद ने चेतावनी दी कि अगर अगले 10 दिनों में बालू की कीमत कम नहीं हुई तो कुल्टी बीएलआरओ कार्यालय में ताला जड़ दिया जाएगा। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation मोटर व्हीकल अधिकारी किसी परिवहन कर्मी पर हाथ नहीं उठा सकता और अगर कोई सामान जप्त किया भी गया है तो उसका सीजर लिस्ट देना होगा। किया प्रदर्शन बस कर्मी लोग। आज आसनसोल के घाटी गली में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।