Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज डेस्क आसनसोल:सीएमपीएफ (कोल माइंस प्रोविडेंट फंड) की ओर से आपसी सौहार्द और एकजुटता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक फ्रेंडली क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आसनसोल और धनबाद की कुल चार टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद धनबाद की स्काइकिंग टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैच के दौरान खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना की गई। आयोजन स्थल पर उपस्थित दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर आसनसोल सी पी ओ अमरेश कुमार क्षेत्रीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारी सीएमपीएफ (कोल माइंस प्रोविडेंट फंड) के क्षेत्रीय आयुक्त (रीजनल कमिश्नर–I) अजय सिंह ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सीएमपीएफ से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, भाईचारा और एकता को मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि खेलकूद और इस तरह की मैत्री प्रतियोगिताएं लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का सबसे प्रभावी माध्यम होती हैं। पहली बार आयोजन होने के बावजूद प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह अत्यंत सराहनीय रहा। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई जाएगी, ताकि संगठन से जुड़े लोगों के बीच बेहतर तालमेल बना रहे।कार्यक्रम में जयप्रकाश देवराज, अधिकारी अमरेश कुमार, अजय कुमार सिंह सहित अन्य सीएमपीएफ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation जामुड़िया में एनएच-19 के जेके नगर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना আসানসোল কোর্ট উড়িয়ে দেওয়ার হুমকি ইমেল কাণ্ডে তদন্তের দাবি, পুলিশের তৎপরতার প্রশংসা ফিরোজ খান এফকের