0Shares

पब्लिक न्यूज बिनु श्रीवास्तव आसनसोल:
सातग्राम नंबर 8 इलाके में मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में दो बसों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बसों के कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब आसनसोल से रानीगंज जा रही एक मिनी बस यात्रियों को उतारने के लिए सातग्राम नंबर 8 इलाके में खड़ी थी।
इसी दौरान आसनसोल की ओर से आ रही एक एक्सप्रेस बस ने पीछे से मिनी बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार कई यात्री घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल यात्रियों की मदद की। कुछ घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल और कुछ को रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटनास्थल पर मौजूद आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी ने बताया कि मिनी बस खड़ी होकर यात्रियों को उतार रही थी, तभी पीछे से आ रही एक्सप्रेस बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।
वहीं, एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उनकी दुकान उसी इलाके में है और वह दुकान खोल ही रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक एक्सप्रेस बस ने पीछे से आकर मिनी बस को टक्कर मार दी। उनके अनुसार, इस दुर्घटना में दोनों बसों के लगभग 20 यात्री घायल हुए हैं।
दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में यातायात बाधित रहा। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *