0Shares


पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : नेशनल एडवेंचर्स फाउंडेशन की तरफ से 20 सितंबर से एक साइकिल एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को एक्सपीडिशन में हिस्सा लेने वाले कोच और 10 बच्चे वापस आसनसोल पहुंचे। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए नेशनल एडवेंचर्स फाउंडेशन के पश्चिम बंगाल पश्चिम के डायरेक्टर मिहिर कुमार मंडल ने बताया कि 20 सितंबर को बर्नपुर गुरुद्वारे से एक्सपीडिशन की शुरुआत हुई थी। शुक्रवार को सभी बच्चे सुरक्षित वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने और उनके साथ 10 बच्चों ने तकरीबन 18000 फीट की ऊंचाई पर – 28 डिग्री सेल्सियस तापमान में साइकिल चलाई और गलवान घाटी तथा पैंगोंग लेक गए। यह एक ऐसा अनुभव था जिसे वह जिंदगी भर याद रखेंगे। इसमें भारतीय सेना ने भी उनकी बहुत सहायता की। हर मौके पर भारतीय सेना द्वारा उनका मार्गदर्शन किया गया। यही वजह है कि वह अपने इस यात्रा को पूरी कर सके। उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान दिया जाएगा और बहुत जल्द भारत के राष्ट्रपति की तरफ से भी उनको सम्मानित करने के लिए बुलावा आएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *