Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल/पश्चिम बर्दवान:पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद पश्चिम बर्दवान जिले के कई भाजपा विधायकों के व्यवहार को लेकर स्थानीय लोगों और पत्रकारों के बीच असंतोष की चर्चा तेज हो गई है। आरोप है कि चुनाव के दौरान हर समय उपलब्ध रहने और फोन कॉल का जवाब देने का वादा करने वाले कई विधायक अब आम लोगों और पत्रकारों के फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तब पार्टी के नेता और विधायक आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए आसानी से उपलब्ध रहते थे। लेकिन अब कई जनप्रतिनिधियों से संपर्क करना मुश्किल हो गया है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।हालांकि, पांडेश्वर विधानसभा के भाजपा विधायक जितेंद्र तिवारी को लेकर लोगों की राय अलग है। स्थानीय नागरिकों का दावा है कि वह आज भी अधिकांश समय फोन कॉल रिसीव करते हैं और लोगों की समस्याएं सुनते हैं।वहीं, भाजपा के जिला अध्यक्ष देवत्नु भट्टाचार्य से भी इस विषय पर प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई जवाब या आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।जनता का कहना है कि चुनाव के समय किए गए वादों और वर्तमान स्थिति में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। लोगों का सवाल है कि यदि जनप्रतिनिधियों तक पहुंचना ही मुश्किल हो जाए, तो उनकी समस्याओं का समाधान कैसे होगा।नोट: यह रिपोर्ट स्थानीय लोगों और पत्रकारों द्वारा लगाए गए आरोपों और शिकायतों पर आधारित है। संबंधित जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation कोयला तस्करी मामले में पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार, ADPC स्पेशल ब्रांच में थे तैनात