सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग बाल-बाल बचेट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त, पुलिस ने वाहन किया जब्त

पब्लिक न्यूज भरत पासवान पश्चिम बर्धमान आसनसोल:
आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत कन्यापुर फांड़ी क्षेत्र के पांचगछिया जूबली मोड़ जाने वाली सड़क पर एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, मानिक मंडल पांचगछिया से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गारुई गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े, लेकिन सौभाग्यवश किसी बड़ी अनहोनी से बच गए।
घटना की सूचना मिलते ही कन्यापुर फांड़ी पुलिस और नॉर्थ ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *