Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान/मनोज शर्मा बाराबनी : आसनसोल के मेयर और बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय ने सोमवार को नूनी और चिनचुड़ियाके बीच सड़क का उद्घाटन किया। इस संबंध में विधान उपाध्याय ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से ममता बनर्जी के हाथों से पूरे राज्य में विकास का काम हो रहा है, यह रास्ता भी उसी विकास के काम का एक अंग है। उन्होंने कहा कि विरोधी सिर्फ आलोचना कर रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य सरकार लोगों के विकास के हित में काम कर रही है और भविष्य में भी करती रहेगी। दूसरी तरफ केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए विधान उपाध्याय ने कहा कि उनके पास सिर्फ आलोचना करने के अलावा कोई काम नहीं है। वे सिर्फ आलोचना करते हैं और विभिन्न परियोजनाओं, रास्तों आदि के नाम बदलते हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदल दिया गया लेकिन महात्मा गांधी हो या जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी या राजीव गांधी उन्होंने देश के लिए जो काम किया है देश के लिए जो बलिदान दिया है, उससे उनका नाम इस देश की जनता के मन में अंकित हो चुका है। वह किसी परियोजना के मोहताज नहीं है कि अगर किसी परियोजना से उनका नाम हटा दिया जाए तो लोग उनको भूल जाएंगे ऐसा कभी नहीं हो सकता। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation हर एक विधानसभा क्षेत्र में पांच स्थानों पर होगी हियरिंग, सर्वदलीय बैठक में हुई चर्चा फॉस्बेकी ने किया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,ऑटोमेशन फॉर स्टूडेंट्स विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन