Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : बुधवार को तिराट में हुई घटना के विरोध में गुरुवार को बीएनआर मोड़ इलाके में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में भाजपा कर्मी, समर्थकों ने रोड जामकर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा के इस रोड जाम को देखते हुए आसनसोल साउथ थाना की ओर से यहां पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। बैरिकेड भी लगाए गए थे लेकिन प्रदर्शनी भाजपा कर्मी बैरिकेड को तोड़कर आगे निकल गए। उन्होंने पुलिस और राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए विधायक अग्निमित्रा पाल पर हुए हमले की घटना पर रोष जताया। इसके उपरांत भाजपा कार्यकर्ता विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। जहां आक्रोशित भाजपा कर्मियों ने गेट जाम कर धरना देते हुए नारेबाजी करने लगे। इस दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारी भाजपा कर्मियों को हटाने का प्रयास किया जिससे पुलिस अधिकारियों के साथ विधायक अग्निमित्रा पाल की तीखी बहस हुई। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि कल जब उनको अवैध तरीके से रोका गया था। तब पुलिस प्रशासन कहां थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर टीएमसी का काडर होने का आरोप लगाया। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation কেন্দ্রীয় সরকারের শ্রম বিধির প্রতিবাদ কংগ্রেসের / আসানসোলে লেবার কমিশনারের অফিসে স্মারকলিপি…..………আসানসোল, ১০ ডিসেম্বরঃ সরকারি অবৈতনিক প্রাইমারি স্কুলের পড়ুয়াদের স্কুল মূখী করার লক্ষে অভিনব প্রয়াস প্রধান শিক্ষিকার।