0Shares

पब्लिक न्यूज आसनसोल। बर्नपुर गुरुद्वारा साहिब में 17 से 24 अक्टूबर 2026 तक सात दिवसीय 56वें गुरमत सिखिया कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में बंगाल और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चे शामिल होकर गुरमत की शिक्षा प्राप्त करेंगे। बच्चों को शिक्षा देने के लिए उच्च कोटि के विद्वानों को भी आमंत्रित किया गया है।

इसी सिलसिले में सिख फोरम कोलकाता के पदाधिकारी सिख वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों को कैंप का आमंत्रण पत्र देने पहुंचे। इस दौरान सिख वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सिख फोरम कोलकाता के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

सिख फोरम कोलकाता के गुरशरण सिंह ने बताया कि कैंप में बंगाल और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चे पहुंचेंगे। उन्होंने सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों और सिख जत्थेबंदियों से कैंप को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

वहीं, सिख वेलफेयर सोसाइटी के सुरजीत सिंह मक्कड़, निर्मल सिंह और मनजीत सिंह ने कहा कि उन्हें कैंप का आमंत्रण पत्र मिला है। उन्होंने क्षेत्र की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों और सिख संस्थाओं से अपने बच्चों को कैंप में भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंपों के माध्यम से बच्चों को गुरमत की शिक्षा के साथ बेहतर जीवन जीने और अच्छे नागरिक बनने का मार्गदर्शन मिलता है।

27 सितंबर को रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

सिख वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 27 सितंबर को गोविंद नगर गुरुद्वारा कम्युनिटी हॉल में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। सिख वेलफेयर सोसाइटी के सुरजीत सिंह मक्कड़ और गोविंद नगर खालसा सिख संगत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह ने आसपास के लोगों से रक्तदान करने और स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

सिख वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर अध्यक्ष सुधीर सिंह मक्कड़ ने बताया कि संस्था में कई नए सदस्यों को जोड़ा गया है, जबकि पुराने सदस्यों को भी दोबारा सक्रिय किया गया है। इनमें जसवीर सिंह संधू, गुरदीप सिंह कपूर, मंगा सिंह, अनमोल सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *