Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के केएसटीपी स्थित कॉलेजिएट स्कूल के सामने मंगलवार को एक स्कूल बस और एक कार के बीच टक्कर के होने बाद तनाव की स्थिति बन गई। जब कार चालक ने आपा खो दिया और उसने छात्रों से भरी स्कूल बस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। यह घटना आसनसोल कॉलेजिएट स्कूल के ठीक सामने हुई, जहां एक स्कूल बस और एक निजी कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद, कार चालक अपनी गाड़ी से बाहर निकला और बिना कुछ सोचे समझे स्कूल बस पर पत्थर फेंकने लगा। पथराव के कारण स्कूल बस को नुकसान होने के साथ बस के अंदर बैठे कुछ बच्चे भी घायल हो गया, जिसे हल्की चोटें आई हैं। इस घटना से बस में सवार अन्य बच्चे भी काफी डर गए। बस में बैठे विद्यार्थियों को घायल होते देख आस-पास मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। भीड़ ने तत्काल उस कार चालक को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। घटना की वजह से इलाके में अफरा तफरी मच गई, साथ ही सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार चालक को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया। जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation रोड जाम से अटकी रही लोगों की जान, ट्रैफिक पुलिस नदारद, लोग उतरे सड़क पर राजस्व बढ़ाने को लेकर मेयर ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक