Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : आसनसोल के विशिष्ट व्यवसायी मृत्युंजय मुखर्जी ने सोमवार आसनसोल के एसबी गोराई रोड स्थित अपने आवास में पत्रकारों को बताया कि अंडाल के काजी नजरुल एयरपोर्ट इलाके में बंगाल एरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट लिमिटेड के तत्वावधान में चैंग नामक किसी कंपनी द्वारा वहां एक विशाल प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है। मृत्युंजय मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने भी प्रयास किया था कि वहां पर वह एक फ्लाई अश ब्रिक्स का कारखाना लगाएंगे। लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने वहां एक लॉजिस्टिक्स का कामलॉजिस्टिक्स का काम करने का प्रयास किया है और इसके लिए उन्होंने दुर्गापुर के किसी आर्किटेक्ट समीउल्लाह चांद को तीन चरणों में 1,45,000 रुपया दी है। मृत्युंजय मुखर्जी का कहना है कि उनको पैसे देने के बावजूद 1 साल से ऊपर हो गया। अभी तक आर्किटेक्ट ने अपना काम पूरा नहीं किया है। जब भी वह समीउल्लाह चांद से संपर्क करते हैं तो वह कोई सीधा जवाब नहीं देते। पैसे वापस मांगने पर पैसे भी वापस नहीं दे रहे हैं। जिस वजह से उनको भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। उनका काम भी नहीं हो रहा है। उनके पैसे भी अटके पड़े हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जब इस बारे में उन्होंने बंगाल एरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट लिमिटेड के अधिकारियों से बात की तो उन अधिकारियों ने साफ पल्ला झाड़ लिया और कहा कि उन्होंने उन्हें जमीन बेच दी है। अब बंगाल एरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट लिमिटेड का उनसे कोई लेना देना नहीं है। मृत्युंजय मुखर्जी ने कहा कि यहां पर अगर निवेश करने वाले लोगों के साथ इस तरह का आचरण किया जाएगा तो आने वाले समय में कोई भी निवेशक यहां नहीं आना चाहेगा। इसलिए उन्होंने आज के संवाददाता सम्मेलन के जारी है। प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की और उन्होंने कहा कि वह इस बारे में चीफ सेक्रेटरी सहित प्रशासन के सभी विभागों से शिकायत करेंगे। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रैक से गुजर रही खाली मालगाड़ी से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर डीएसपी के रिपेयरिंग शॉप में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से तीन झुलसे, जांच टीम का किया गया गठन