Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान पांडवेश्श्वर–: मानव शरीर का कंकाल बरामद होने की घटना से सनसनी फैल गयी. दुर्गापुर फरीदपुर (लावदोहा) थाने के गोगला गांव स्थित हनुमान मंदिर के पीछे रविवार की सुबह कंकाल बरामद किया गया. कंकाल निकलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई,तीन दिन पहले पांडवेश्श्वर पुलिस स्टेशन के नवग्राम पंचायत क्षेत्र में एक मानव शरीर की एक पैर मिली थी. यह पैर किसकी है इसका रहस्य अभी तक सामने नहीं आया है,इसी बीच रविवार की सुबह एक मानव शरीर का कंकाल बरामद किया गया. कंकाल दुर्गापुर फरीदपुर थाना के गोगला पंचायत के हनुमान मंदिर के बगल के इलाके से बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने इसे देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आकर कंकाल बरामद किया और थाने ले गयी. प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि कंकाल मानव शरीर है, स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, गोगला के बंगराम बाग्दी पारा इलाके का एक व्यक्ति काफी समय से लापता है, जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. इस बात को लेकर अटकलें फैल रही हैं कि क्या बरामद हुआ कंकाल उसी का है.पुलिस मामले की जांच में जुटी है. Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation भुईया समाज उत्थान समिति की और से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। गरीबों की मदद के लिए गोगला अंचल तृणमूल कांग्रेस की ओर से शीत वस्त्र वितरण किया गया।