0Shares

पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान पांडवेश्श्वर—: उखरा रोटरी क्लब और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. बुधवार की सुबह सात बजे ब बंकोला रेलगेट से दौड़ शुरू हुई. इस दौरान क्षेत्रीय विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
बंकोला रेलवे फाटक से बाजपेयी मोड़ उखरा गांव आनंद मोड़ होते हुए बंकोला रेलवे फाटक पर वापस आकर साढ़े चार किलोमीटर की मैराथन दौड़ पूरी की गयी. उद्यमियों ने बताया कि आज मैराथन में 1000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए, इस वर्ष की मैराथन में अन्य राज्यों से भी कई प्रतियोगियों ने भाग लिया पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के अभिषेक कुमार प्रथम रहे, दूसरा अर्जुन टुडू. महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली पूजा कुमारी प्रथम रहीं, जबकि श्यामली सिंह दूसरे स्थान पर रहीं. सभी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र के अलावा नकद पुरस्कार भी दिया जाता है, विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा, इस साल मैराथन के लिए हमारी थीम महिला सुरक्षा थी, इस मैराथन के माध्यम से समाज में महिला जागरूकता एवं महिला सुरक्षा का संदेश दिया गया, यह घोषणा की गई है कि अगले साल की मैराथन की पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी जाएगी.इस अवसर पर ,एसीपी पिंटू साहा,सी,आई बी पिंटू मुखर्जी, अंडाल थाना प्रभारी मेघनाद मंडल, लावदोहा थाना प्रभारी विजय दलपति,आईसी सिउली मंडल तथा उखरा रोटरी क्लब के अध्यक्ष और सदस्य गण उपस्थित रहे.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *