0Shares

पब्लिक न्यूज़ अमित कुमार गुप्ता आसनसोल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से आसनसोल अदालत परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इस वाक्य पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक आसनसोल नगर निगम के कानूनी सलाहकार रबीउल इस्लाम के अलावा बड़ी संख्या में पार्षद और आसनसोल नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित देश के अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि महात्मा गांधी के बारे में कुछ कहना जैसे सूरज को दिया दिखाने जैसा है उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने आंदोलन और विरोध का एक ऐसा रास्ता दिखाया जिसे बाद में अमेरिका में भी मार्टिन लूथर किंग जैसे नेताओं ने अनुकरण किया उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की वजह से ही हमें एक नया विरोध का रास्ता मिला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के बारे में कहा जाता था कि कुछ सालों बाद लोग यह विश्वास करना छोड़ देंगे कि इस धरती पर महात्मा गांधी जैसा महान इंसान भी पैदा हुआ था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *