पब्लिक न्यूज आसनसोल:–रामनवमी के अवसर पर विभिन्न अखाड़ा कमेटी की तरफ से शोभायात्रा निकाले जाते हैं शोभायात्रा से पहले पगड़ी वितरण का कार्यक्रम किया जाता है आज चित्रा रेल गेट के समीप पगड़ी वितरण का कार्यक्रम किया गया यहां पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल विशेष रूप से उपस्थित थीं उनको भी पगड़ी दी गई और एक तलवार भी भेंट की गई इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि सनातन धर्म में हर एक हिंदू देवी देवता के हाथ में कोई ना कोई अस्त्र रहता है ऐसे में सनातन हिंदू धर्म के साथ अस्त्र का बहुत पुराना संबंध है हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शोभायात्रा में अस्त्र के साथ शामिल होगी इस पर उन्होंने कहा कि यह तो बाद की बात है लेकिन अगर आसनसोल या आसपास के किसी भी क्षेत्र में सनातन धर्म के लोगों द्वारा निकाले गए शोभायात्रा को पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश की गई तो भाजपा का हर कार्यकर्ता उसका विरोध करेगा उन्होंने कहा कि जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है ममता बनर्जी के राज में भी बंगाल में वैसा ही कुछ हो रहा है ममता बनर्जी मुस्लिम समुदाय को तुष्टीकरण करती है जिस वजह से आज बंगाल में हिंदुओं का अस्तित्व संकट में आ गया है लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में हिंदू बंगालियों के लिए पश्चिम बंगाल ही एकमात्र जगह है उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हर एक समुदाय के व्यक्ति के लिए जगह है लेकिन अगर पश्चिम बंगाल में बंगाली हिंदू खतरे में आ जाएगा तो भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *