Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares PUBLIC NEWS PEOPLE’S VOICE बिजयनगर, जामुड़िया थाना, आसनसोलपब्लिक न्यूज आसनसोल/रानीगंज:-आसनसोल के जामुड़िया थाना क्षेत्र के रानीसायर मोड़ पर तेल टैंकर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने टैंकर मालिक पक्ष से मुआवजे की मांग की है। मृतक के बेटे परिमल पाल ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और अचानक पिता की मौत से उनके सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।मृतक के बेटे परिमल पाल का बयान:परिमल पाल ने बताया कि कल रानीसायर मोड़ के सर्विस रोड पर उनके पिता का एक तेल टैंकर से एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद उन्हें आसनसोल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर करने की बात कही। परिजन दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर ही रहे थे कि इसी बीच डॉक्टरों ने उनके पिता की मौत की सूचना दे दी।उन्होंने बताया कि वह खुद दुर्गापुर के लाइफ केयर अस्पताल में भर्ती हैं। उनका पैर टूट गया है। उनके पिता अपने दामाद यानी परिमल पाल के ससुर से मिलने और उनका हालचाल जानने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेल टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी।परिमल पाल के अनुसार, हादसे के बाद टैंकर और उसके चालक को पकड़े जाने की जानकारी मिली है। रात हो जाने के कारण परिवार पोस्टमार्टम के लिए नहीं जा सका। उन्हें बताया गया था कि पोस्टमार्टम अगले दिन सुबह होगा।उन्होंने कहा, “हमारी आर्थिक स्थिति बिल्कुल अच्छी नहीं है। अचानक मेरे पिता की मौत हो गई। मैं खुद भी अस्पताल में भर्ती हूं और अस्वस्थ हूं। ऐसे में परिवार का खर्च कैसे चलेगा, यह समझ में नहीं आ रहा है।”परिमल पाल ने बताया कि वह टैंकर मालिक पक्ष से मुआवजे की मांग को लेकर फाड़ी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार होने के कारण उनके लिए इस संकट से उबरना बेहद मुश्किल है। ऐसे में टैंकर मालिक पक्ष को परिवार की मदद के लिए उचित मुआवजा देना चाहिए। PUBLIC NEWS PEOPLE’S VOICE Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation आसनसोल में गूंजा ‘एंड पोलियो नाउ’ का नारा, टोटो पर बैनर-पोस्टर और जिंगल के जरिए रोटरी क्लब ने चलाया जागरूकता अभियान बर्नपुर में यदुवंशी कल्याण समिति का विजया मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित, वक्ताओं ने संस्कृति और परंपरा के संरक्षण पर दिया जोर