0Shares
PUBLIC NEWS PEOPLE’S VOICE

पब्लिक न्यूज आसनसोल: विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ने पोलियो मुक्त भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। क्लब के सदस्यों ने शहर के विभिन्न इलाकों में टोटो (ई-रिक्शा) के माध्यम से लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया।

अभियान के तहत कई टोटो पर तीनों तरफ ‘End Polio Now’ के बड़े-बड़े बैनर लगाए गए। साथ ही, इनमें पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीए सिस्टम) की व्यवस्था की गई, जिसके माध्यम से हिंदी और बांग्ला भाषाओं में पोलियो जागरूकता संबंधी जिंगल और संदेश प्रसारित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गली-मोहल्लों तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को पोलियो की रोकथाम और टीकाकरण के प्रति जागरूक करना था।

इस विशेष अभियान की शुरुआत आसनसोल के भगत सिंह मोड़ स्थित हैवेल्स शोरूम से हुई, जहां रोटेरियन राकेश गोपालका ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता टोटो को रवाना किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल के अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंक जैन के साथ डॉ. सुजीत दत्ता, मनदीप सिंह लल्ली, अभिषेक डोकानिया, विकास दास, क्रिस्टोफर तिग्गा, रंजना दास और जॉर्ज ओस्टा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

शुभारंभ के बाद जागरूकता टोटो पूरे आसनसोल शहर और आसपास के क्षेत्रों में घूमे तथा लोगों तक पोलियो उन्मूलन का संदेश पहुंचाया। रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना की जा रही है। क्लब ने स्पष्ट किया कि जब तक दुनिया से पोलियो का पूरी तरह उन्मूलन नहीं हो जाता, तब तक लोगों को जागरूक करने के प्रयास जारी रहेंगे।

PUBLIC NEWS PEOPLE’S VOICE
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed