{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"ai_enhance":1,"curves":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
0Shares


पब्लिक न्यूज रानीगंज: पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा खाद्य सुरक्षा शाखा, पश्चिम बर्दवान की ओर से चलाए जा रहे ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ अभियान के तहत रानीगंज के तिलक रोड और तार बांग्ला इलाके में दो चायपत्ती की दुकानों पर छापेमारी की गई।

अधिकारियों को सूचना मिली थी कि इन दुकानों पर निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और कथित तौर पर निम्न गुणवत्ता वाली चायपत्ती बेची जा रही है। इसी सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों दुकानों पर जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान करीब 250 किलो चायपत्ती को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि कुछ चायपत्ती के नमूने जांच के लिए अधिकारियों ने अपने साथ लिए। इन नमूनों को प्रयोगशाला में भेजकर उनकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *