0Shares


पब्लिक न्यूज आसनसोल/रनिगंज, 21 अगस्त: पश्चिम बर्दवान जिले के रनिगंज में एक बार फिर जमीन धंसने की घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह एगरा गांव के बादाम बागान इलाके में अचानक जमीन धंसने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। धंसान वाली जगह के एक ओर निजी स्कूल और दूसरी ओर बच्चों का खेल मैदान व बागान मौजूद है। ऐसे में धंसान बढ़ने की आशंका को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, एगरा के बादाम बागान इलाके में शुक्रवार सुबह अचानक जमीन का एक हिस्सा धंस गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आशंका है कि अगर समय के साथ धंसान का दायरा बढ़ता है, तो आसपास के इलाकों में परेशानी पैदा हो सकती है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। धंसान वाली जगह पर ‘DANGER’ लिखा चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। साथ ही फीता लगाकर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पुलिस की ओर से स्थानीय लोगों को धंसान वाले इलाके में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह इलाका पहले से ही धंसान प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। ऐसे में एक बार फिर जमीन धंसने की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

प्रशासन की ओर से पूरे हालात पर नजर रखी जा रही है। धंसान किस वजह से हुआ और आगे इसके बढ़ने की कितनी संभावना है, इसकी जांच की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *