Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान रानीगंज : गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्री गुरु सिंह सभा रानीगंज की ओर से कई धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत और जीवन पर आधारित विशेष सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें कई बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सहज पाठ की समाप्ति के साथ हुई और इसके बाद 22 लोगों ने अमृत छककर सिख पंथ में प्रवेश किया। इस पावन अवसर पर प्रतिदिन सुबह और शाम गुरुद्वारा साहिब में दीवान सजाए गए, जिनमें गुरबाणी पाठ, कीर्तन और गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वहीं 30 नवंबर को शिशु बागान ग्राउंड में विशाल दीवान समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब से विशेष तौर पर पहुंचे रागी जत्थों और कथा प्रवचकों ने संगत को गुरबाणी और इतिहास के माध्यम से गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत के महत्व से अवगत कराया। वहीं कारज में सामाजिक सेवा का भी विशेष प्रबंध किया गया। सिख वेलफेयर सोसाइटी और आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 21 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को समर्पित किया। इस संबंध मेंरानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवं सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान हरजीत सिंह बग्गा ने कहा कि “इस वर्ष प्रबंधक कमेटी ने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया। आम नागरिकों तक गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहीदी का संदेश पहुंचाने के साथ रक्तदान शिविर, गुरबाणी पाठ, कीर्तन और नगर कीर्तन भी आयोजित किया गया।” वहीं आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारी प्रधान सुरजीत सिंह मक्कड़ ने बताया कि“हमारी संस्था हर वर्ष रानीगंज में सामाजिक सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। रक्तदान हो या अमृत संचार—अब तक 500 से अधिक लोगों को अमृत संचार कर सिख पंथ में प्रवेश कराया जा चुका है। आगे भी गुरमत प्रचार और सामाजिक सेवा के कई कार्यक्रमों की योजना जारी रहेगी।”इस कार्यक्रम में सिख वेलफेयर सोसाइटी सचिव रंजीत सिंह देवल, प्रधान हरजीत सिंह कार्यकारी प्रधान सुरजीत सिंह मक्कड़,अजित सिंह, हरजीत सिंह , सोनू सिंह, चेयरमैन कुलदीप सिंह, सुखविंदर सिंह के अलावा अन्य सदस्य गण उपस्थित थे। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation ग्रेफाइट फैक्ट्री में गर्म पिच गिरने से तीन मजदूर झुलसे, हालत नाजुक दुर्गापुर डॉ. स्वाति नंदी चक्रवर्ती ने संभाला आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की नई प्रिंसिपल का पदभार