Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल:– रानीगंज के विकास को लेकर आज रानीगंज सिटीजंस फोरम की तरफ से एक का प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम वर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम से मुलाकात की और रानीगंज के विकास को लेकर कई मुद्दे उनके सामने रखें इस बारे में संगठन से जुड़े प्रदीप कुमार नंदी ने कहा कि आज जिला शासक के साथ उनके प्रतिनिधिमंडल की एक बैठक हुई इस बैठक में रानीगंज को फिर से सब डिवीजन का दर्जा लौटने की मांग की गई इसके अलावा रानीगंज के राजार बांध तालाब को फिर से ठीक करने की मांग की गई उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा तालाब है तकरीबन 43 एकड़ में यह फैला हुआ है लेकिन वर्तमान में इस तालाब की हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है पानी बहुत खराब हो चुका है उसे तालाब को ठीक करने की मांग की गई उन्हें कहा कि कुछ समय पहले पता चला था कि उसे तालाब को ठीक करने के लिए 6 करोड रुपए सरकार की तरफ से दिए गए हैं लेकिन अभी तक तालाब का रखरखाव शुरू नहीं हुआ है आज के इस बैठक में उसे पर भी चर्चा हुई इसके साथ ही ट्रैफिक जाम को लेकर भी बातचीत हुई उन्होंने कहा कि रानीगंज में टोटो की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि ट्रैफिक जाम एक बहुत बड़ी समस्या हो गई है इसके अलावा मिनी बसें भी जहां पर उनका स्टॉपेज नहीं है वहां पर रुक जाती है जिस वजह से ट्रैफिक एग्जाम की समस्या बनी रहती है उन्होंने कहा कि जिला शासक ने उनकी बातों को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि उनकी तरफ से जो भी होगा वह जरूर करेंगे Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation कोलकाता नंबर की कार मे पुलिस लिखवाकर घूम रहे दो को पुलिस ने दबोचा बीसीसीएल के दामागोड़िया कोलियरी में आज स्थानीय लोगों ने स्थानीय युवाओं को नियुक्ति देने की मांग पर कोलियरी में कामकाज पूरी तरह से बंद कर दिया