0Shares

पब्लिक न्यूज़ जाहिद अनवर रानीगंज : रानीगंज के मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र में धनबाद फ्यूल नामक स्पंज आयरन फैक्ट्री की दीवार गिरने से इलाके में दहशत फैल गयी। सोमवार शाम करीब छह बजे यह दीवार गिरी तो पास की कॉलोनी में दहशत फैल गई। घटना के संबंध में पता चला है कि फैक्ट्री के एक छोर पर दीवार से सटा कर भारी मात्रा में फैक्ट्री का कोयला रखा हुआ था। इस कोयले की मात्रा इतनी अधिक थी कि कोयले के दबाव से कमजोर दीवार ढह गई।
शाम होने के कारण उस सड़क पर कोई वाहन नहीं चल रहा था, इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना में बगल के इलाके में दो बिजली के खंभे और एक हाईटेंशन तार का खंभा गिर गया। स्थानीय क्षेत्र के लोगों को बड़े खतरे का सामना करना पड़ सकता है, लोगों ने कहा कि  फैक्ट्री अधिकारियों से मांग करते हैं कि वे तुरंत पूरे क्षेत्र को घेर लें और लाइट जला दें ताकि पूरा क्षेत्र सुरक्षित रहे। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *