Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल:– मोटर व्हीकलस एनफोर्समेंट आफिसर्स ऐसोसिएशन की बैठक में राज्य के परिवहन मंत्री ने ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर चार टैबलो को रवाना किया था। यह पूरे राज्य में घूम घूमकर लोगों ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे रहे हैं और लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज एक टैबलो आसनसोल पहुंची। इस संदर्भ में पश्चिम बर्धमान के आर टी ओ मृण्मय मजूमदार ने बताया कि परिवहन मंत्री द्वारा रवाना किए गए चार टैबलो में से एक आज आसनसोल आया है। इसके जरिए लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जा रही है। यह आज रात आसनसोल में ही रहेगी और कल जमुरिया इलाके में जागरूकता फैलाने के बाद पुरुलिया की तरफ रवाना होगी। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation রূপনারায়ানপুর ফাঁড়ির তরফে মুচিডি গ্রাম ছোট ছোট শিশুদের মধ্যে স্কুল ব্যাগ বিতরণ आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल और भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन किया।