Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल रिकी बाल्मीकि :– मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दामोदर नदी पर पुण्य स्नान करने पहुंचे सिर्फ आसनसोल या बर्नपुर ही नहीं अन्य इलाकों से भी श्रद्धालु आए थे जिन्होंने मकर संक्रांति के पवित्र अवसर पर पुण्य स्नान का लाभ उठाया जब हमने इस बारे में श्रद्धालुओं से बात की तो उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर नदी में स्थान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है कहा जाता है कि आज के दिन किसी भी नदी में स्नान करने से गंगा स्नान का पुण्य मिलता है स्नान करने के उपरांत लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं प्रशासन की तरफ से भी यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 14 लाइफगार्ड के तैनाती की गई थी जो किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार थे हमने जब इन लाइफगार्ड से बात की तो उन्होंने कहा कि 14 लाइफगार्ड की तैनाती दी गई है और वह लोगों को ज्यादा गहरे पानी में जाकर स्नान करने से रोक रहे हैं उन्होंने कहा कि एक टीम के तैनाती दामोदर के भूतनाथ घाट पर और दूसरे डिसेरगढ़ घाट पर की गई है। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation कलांगन नामक कलाकारों की संस्था की तरफ से संस्था के 10 साल पूरे होने के अवसर पर एक एग्जीबिशन का आयोजन किया गया बंगाल के इस सीधेश्वरी मंदिर मे है 12 ज्योतिलिंग, हरिकृष्ण बाबातीन एकड़ जमीन पर फैले एक ही चट्टान पर बना है उड़ीसा जगन्नाथ व उत्तराखंड मे स्थित केदारनाथ मंदिर की शैली मे भगवान शिव का यह मंदिर..