Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल :— भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी की अगुवाई में जब जमुरिया के स्थानीय कुछ भाजपा नेता और कार्यकर्ता आज जमुरिया के दरबारडांगा इलाके में वाटर प्रोजेक्ट में पहुंचे तो वहां पर स्थानीय कुछ शरारती तत्वों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और गो बैक के नारे लगाए गए आरोप है कि वहां पर पत्थर बाजी भी हुई इस बारे में जब हमने जितेंद्र तिवारी से बात की तो उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से उनको खबर मिल रही थी कि दरबारडांगा में जो वाटर प्रोजेक्ट है उसके नजदीक तक खतरनाक तरीके से अवैध रूप से बालू निकाला जा रहा है जिससे वाटर प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंच सकता है इसे लेकर कुछ दिनों पहले स्थानीय महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया था यह जानकारी मिलने के बाद आज वह स्थानीय भाजपा नेतृत्व को साथ लेकर दरबारडांगा वाटर प्रोजेक्ट पहुंचे तब कुछ 20 से 25 की संख्या में शरारती तत्व वहां पहुंच गए और उन्होंने गो बैक के नारे लगाए जब जितेंद्र तिवारी से पूछा गया कि क्या वहां पर पत्थर बाजी भी हुई तो जितेंद्र तिवारी ने कहा कि अब जिनको जो चलाना आता है वह वही चलाएगा जितेंद्र तिवारी यह नहीं बता पाए की शरारती तत्व किसी राजनीतिक दल से जुड़े हुए थे या नहीं उन्होंने कहा कि अगर राज्य की वर्तमान सत्ताधारी पार्टी यह स्वीकार करती है कि वहां पर हंगामा करने वाले लोग उनकी पार्टी के ही थे तो यह मान लेना होगा कि सत्ता पक्ष का संरक्षण इन्हें प्राप्त है जितेंद्र तिवारी ने कहा कि अगर दरबारडांगा वाटर प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचता है तो ऐसा नहीं है कि सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता के घर तक पानी नहीं पहुंचेगा सभी को असुविधा होगी इसलिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि उसे वाटर प्रोजेक्ट की रक्षा की जाए Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation आसनसोल के कुमारपुर इलाके के निवासियों ने आज आसनसोल नगर निगम पहुंचकर में विधान उपाध्याय को उनके इलाके में एक तालाब को भरने के आप को लेकर एक ज्ञापन सोपा हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर रोड के नीमताल स्थित आधे दर्जन दुकानों में गुरुवार देर रात को आग लगने से अफरा तफरी मच गई