0Shares

भाजपा जिला कार्यालय में भव्य सम्मान समारोह, नेताओं के स्वागत में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता
पब्लिक न्यूज आसनसोल : भाजप के आसनसोल जिला कार्यालय में कुल्टी के माननीय विधायक एवं पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय पोद्दार, आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी तथा भाजपा आसनसोल सांगठनिक जिला अध्यक्ष देबत्नु भट्टाचार्य के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी कृष्ण प्रसाद ने नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने अपने जनप्रतिनिधियों का जोरदार अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह, ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं का जोश और नेतृत्व के प्रति विश्वास कार्यक्रम की विशेष पहचान बनकर सामने आया।
इस मौके पर कृष्ण प्रसाद ने कहा कि भाजपा हर स्तर पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और पार्टी के नेता, मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और विकास की गति लगातार तेज हो रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आदरणीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में क्षेत्र और राज्य के विकास को नई गति मिलेगी तथा संगठन पहले से अधिक मजबूत होकर आगे बढ़ेगा।
“संगठन की शक्ति, विकास की गारंटी” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *