Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल :– भाई दूज के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया राज्य के मंत्री और आसनसोल उत्तर के विधायक मलय घटक उनके भाई अभिजीत घटक और अरुण घटक के माथे पर उनकी बहनों प्रणति बनर्जी स्वाति मुखर्जी मुनमुन चक्रवर्ती ब्रतती बनर्जी ने तिलक लगाया। इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि वह जितने भी व्यस्त क्यों ना रहे साल के इस दिन वह अपनी बहनों के पास खानदान के पैतृक निवास चेलीडंगाल में जरूर आते हैं और बहनों से तिलक लगवाते हैं उन्होंने कहा कि है हर एक भाई के लिए बेहद खास दिन है और इसीलिए वह हर साल यहां आते हैं वहीं उनकी बहन प्रणति बनर्जी ने कहा कि उनके भाई मंत्री हैं बहुत व्यस्त रहते हैं लेकिन इस दिन वह हर साल अपनी बहनों के पास आते हैं और उनसे तिलक लगाते हैं उन्होंने कहा कि आज का दिन हर एक बहन और भाई के लिए बेहद खास है और उन्हें बहुत खुशी है कि उनके भाई अपनी व्यवस्थाओं के बीच भी इस दिन को नहीं भुलते इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज अपने भाइयों के लिए उनके पसंद के खाने बनाए गए हैं और खीर भी बनाया गया है जो कि भाई दूज के दिन बहुत जरूरी होता है Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation वृद्धाश्रम में रहने वालों के बीच भाईफोटा का आयोजन किया गया। भाई दूज के अवसर पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल आज आसनसोल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक आदिवासी गांव में पहुंची