Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल/दुर्गापुर : बांग्लादेश में तनाव पुर्ण हालात के बीच दुर्गापुर के पानागढ़ आर्मी कैंप के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शख्स का नाम नीलेश यादव है। सेना के अधिकारियों ने कल पानागढ़ आर्मी कैंप में नीलेश को अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें लेते देखा और तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक, सेना के अधिकारियों को उसके पास से पांच मोबाइल फोन मिले, जिसमें सेना के अधिकारीयों को कई ऐप मिले। इसके बाद बुदबुद थाने की पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।गिरफ्तार नीलेश यादव बिहार के बांका जिले के रहना वाले हैं। दुर्गापुर के बुदबुद थाने की पुलिस आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत ले गई और पांच दिनों के लिए हिरासत में ले लिया।हालांकि, गिरफ्तार नीलेश यादव ने बताया कि वह एक मल्टीनेशनल मोबाइल कंपनी का कर्मचारी है. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई और रहस्य है। बांग्लादेश की घटनाओं के बीच दुर्गापुर में ही पानागढ़ आर्मी कैंप से एक संदिग्ध की गिरफ्तारी को लेकर दुर्गापुर में हड़कंप मच गया है Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation ऐनुअल स्पोर्ट कार्यक्रम मे कुलटी आएंगे सीबीएसई के जॉइंट सेकेट्री थोँगो लेट मेट दुर्गापुर : ( Synergy 2024 ) पश्चिम और पूर्व बर्द्धमान में व्यापार एवं औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित लकरने के लिए दुर्गापुर के सृजनी सभागार में “सिनर्जी 2024” का आयोजन किया गया.