Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ बर्नपुर:– बर्नपुर सेंट्रल अखाड़ा कमेटी की तरफ शनिवार शाम इस क्षेत्र के 14 अखाड़ा कमेटियों को लेकर एक बैठक हुई। यहां शिव स्थान मंदिर सेंट्रल अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष तथा कानून मंत्री मलय घटक विशेष रूप से उपस्थितथे। इसके साथ ही हीरापुर थाना प्रभारी सौमेंद्र नाथसिंह ठाकुर, सर्किल इंस्पेक्टर अखाड़ा कमेटी के महासचिव गौरी शंकर सिंह, मंदिर कमिटी के सचिव ओम प्रकाश सिंह, बलबीर सिंह, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रवीर धर आदि मौजूद थे। इस मौके पर ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में शिल्पांचल के 14 अखाड़ा कमेटियों को लेकर एक बैठक हुई । जिसमें प्रशासन द्वारा जो दिशा निर्देश अखाड़ा कमेटी को दिए जाते हैं उनको लेकर विचार विमर्श किया गया। गौरी शंकर सिंह ने बताया कि अखाड़ा नवमी के दिन रात के समय और दसवीं के दिन दोपहर 3 बजे निर्धारित रूट पर निकल जाएगी। प्रत्येक वर्ष की तरह ही शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासनिक दिशा निर्देशों का अनुकरण करते हुए अखाड़ा निकाली जाएगी। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation আসানসোল ক্লাবের নির্বাচন, নতুন সভাপতি অমরজিৎ সিং ভারারা, সম্পাদক পদে জয়ী শোভন নারায়ণ বসু रेलपार में पानी की मांग पर घंटो सड़क जाम। आसनसोल शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की समस्या कल रात रेलपार के बालबोधन इलाके के लोग पानी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए