Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के आलोचना हाल में सोमवार को विदाई और स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां आसनसोल नगर निगम की कमिश्नर अदिति चौधरी को विदाई दी गई, अदिति चौधरी अब से आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण की सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं उनकी जगह पर आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर के तौर पर एकम जे सिंह ने जिम्मेदारी संभाली। गौरतलब है कि एकम जे सिंह पहले अड्डा के सीईओ थी। अब से वह आसनसोल नगर निगम में कमिश्नर के पद पर कार्यभार देखेंगी। सोमवार को अदिति चौधरी को विदाई दी गई और एकम जे सिंह का उनके नए पद पर स्वागत किया गया। इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, दोनों डिप्टी मेयर वाशिमूल हक, अभिजीत घटक तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रही भीड़ भाड़ वाले इलाके में स्थित 11 हजार वोल्ट का विद्युत का खंभा सड़ा ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रैक से गुजर रही खाली मालगाड़ी से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर