Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल :– आसनसोल के भगत सिंह मोड इलाके में स्थित एक निजी नर्सिंग होम के खिलाफ आसनसोल के रेलपार इलाके के बाबू तालाब क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए। इस दौरान गुस्साए मरीज के परिजनों ने निजी नर्सिंग होम पहुंच विरोध जताया। वहीं परिजनों का कहना है कि एक दूसरे नर्सिंग होम में उनके घर की एक लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया था लेकिन बच्चे की हालत बिगड़ने की वजह से उस नर्सिंग होम के सुझाव पर वह मां और बच्चे को भगत सिंह मोड़ के इस नर्सिंग होम में लेकर आए। पिछले 7 दिनों से वह इस नर्सिंग होम में भर्ती है लेकिन अभी तक बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं आया है। ऐसा लग रहा है कि बच्चे की मृत्यु हो चुकी है लेकिन निजी अस्पताल द्वारा सिर्फ बिल बढ़ाने के लिए बच्चे को रख दिया गया है। घटना के बारे में परिवार के सदस्य मोहम्मद अमिनुल्लाह ने बताया कि उनकी भतीजी ने एक अन्य नर्सिंग होम में एक बच्चे को जन्म दिया था लेकिन बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे भगत सिंह मोड़ के इस नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया लेकिन अब उनको आशंका है कि बच्चे की मृत्यु हो चुकी है लेकिन अस्पताल की तरफ से सिर्फ बिल बढ़ाने के लिए मरे हुए बच्चे को रख दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले ही ढाई लाख रुपए के आसपास खर्च हो चुका है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह से निजी नर्सिंग होम द्वारा लोगों को ठगा जाता रहा तो लोग कहां जाएंगे। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation কেন্দ্র সরকারের নতুন শ্রম কোড / কর্মীদের জন্য ভালো, তথ্য দিয়ে ব্যাখা সেন্ট্রাল লেবার কমিশনারের…………. আসানসোল, ২৫ নভেম্বরঃ आदिवासी समुदाय के जमीनदाताओं, युवाओं को आधुनिकीकरण में मिले नौकरी, मुआवजा