Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज मंथन पसवान पांडवेश्श्वर–: सोनपुर बजारी ओसीपी पैंच का काम काज रोककर गांव वालों ने जताया विरोध.ईस संबंध में शेख जियाउल ने कहा गांव की जमीन बिना अधिग्रहण का ही मिट्टी काटी जा रही थी,गांव वालों को जानकारी मिला तो पैंच का काम रोक दिया,इसके बाद सीएमएटी के मालिक ने कथित तौर पर काम बंद कराने के लिए गांव के हीं मईजूल को फोन पर गाली-गलौज की. यह खबर फैलते ही ग्रामीणों में गुस्सा और आक्रोशित हो गये गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह सोनपुर बजारी खुले खदानों में खनन कार्य बंद कर दिया, खबर पाकर गैर सरकारी संगठनों के कुछ प्रतिनिधि मौके पर आये, तनाव बढ़ने पर सीआईएसएफ के साथ पांडवेश्श्वर थाने की पुलिस भी मौके पर आ गई.सीएमएटी के प्रतिनिधि मिर्जा हिरी ने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर ग्रामीणों के साथ गलतफहमी हो गयी थी. किसी ने दुर्व्यवहार नहीं किया, समस्या का समाधान हो गया है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से बातचीत कर काम शुरु किया जायेगा. Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation ट्रैफिक पुलिस की जांच अभियान में कई अवैध टोटो पकड़े गये. करंट लगने से पंचायत सदस्य की पत्नी की मौत, साला घायल। घटना रविवार सुबह उकरा गांव के काकरडांगा मोहल्ले में हुई. अचानक हुई मौत से इलाके में मातम छा गया है.