Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :–देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश के कांग्रेस कर्मियों में शोक है। आसनसोल में भी कांग्रेस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। आज कांग्रेस की तरफ से आसनसोल के गिरजा मोड इलाके में बने कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सामने डॉक्टर मनमोहन सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता शाह आलम प्रसनजीत पुईतुंडी सहित इस क्षेत्र के तमाम कांग्रेस नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे सभी ने डॉक्टर मनमोहन सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने नई सदी के भारत के निर्माण में डॉ मनमोहन सिंह के योगदान को याद किया इस बारे में अपना वक्तव्य रखते हुए शाह आलम ने कहा कि आज डॉक्टर मनमोहन सिंह के चले जाने से भारत को अपूरणीय क्षति हुई है उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह ने भारत के आर्थिक विकास की नींव रखी थी वह एक बहुत बड़े विद्वान व्यक्ति थे जैसे भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के देहांत के बाद सबको दुख हुआ था ठीक वैसे ही डॉक्टर मनमोहन सिंह का जाना भी दुखदाई है उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह ने भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया था उनकी नीतियों की वजह से भारत विकास के पद पर अग्रसर हुआ था 10 साल वह देश के प्रधानमंत्री रहे उन 10 सालों में देश ने आर्थिक विकास देखा था उन्होंने कहा कि आसनसोल के निकट इस्पात नगरी बर्नपुर के वर्तमान विकास में डॉक्टर मनमोहन सिंह का योगदान है। वही प्रसनजीत पुईतुंडी ने भी डॉ मनमोहन सिंह को याद करते हुए कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह एक ऐसे व्यक्ति थे जो बेहद गरीब परिवार से आते थे इसलिए उनको यह पता था कि विकास के लिए शिक्षा कितनी जरूरी है इसलिए उन्होंने शिक्षा पर जोर दिया आज जिस मिड डे मील की बात कही जा रही है वह डॉक्टर मनमोहन सिंह की सोच का नतीजा है 1991 में वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने आर्थिक विकास की नींव डाली जिसकी वजह से आज भारत विश्व का पांचवा सबसे बड़ा आर्थिक शक्ति होने का दावा कर सकता है उन्होंने इस बात को समझा कि अगर भारत को आर्थिक रूप से सशक्त होना है तो भारत के आंतरिक शक्ति को बढ़ाना है और उसका एकमात्र उपाय शिक्षा पर जोर देना है इसलिए उनके नीति ऐसी रही जिससे कि समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित किया जा सके उन्हें शिक्षा के धारा से जोड़ा जा सके। राइट टू इनफार्मेशन हो या फूड सिक्योरिटी ऐसे कई कार्य है जो डॉ मनमोहन सिंह ने किया उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह ने इस देश के विकास के लिए जो किया है उसे यह देश कभी नहीं भूल सकता Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation ECL के भीतर परिचालन क्षमताओं की प्रगति को चिह्नित करने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम सोनपुर बाजारी क्षेत्र में स्थित वर्क्शाप में आयोजित किया गया , जहां पांच बीईएमएल 100टी डंपरों के लिए एक हैंडओवर की जानकारी दी देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।श्रमिक नेता हरजीत सिंह ने कहा कि उस समय ईसको कारखाना 14 सालों तक बीएफआर में था जिस वजह से कारखाने को कहीं से भी आर्थिक मदद दी