0Shares

पब्लिक न्यूज आसनसोल :– दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए और 27 सालों बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा ने वापसी की इसे लेकर पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और आसनसोल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी खुशी देखी गई आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने आसनसोल में दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर खुशियां मनाई उन्होंने एक दूसरे को भगवा रंग की अबीर से रंग दिया एक दूसरे का मुंह मीठा किया इस मौके पर अग्निमित्र पाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने यह दिखा दिया है कि भारत की जनता को लगातार बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह खुद को ईमानदारी का प्रतीक बताया करते थे लेकिन उनके शासनकाल में दिल्ली में एक के बाद एक कई घोटाले हुए और आखिरकार दिल्ली की जनता ने ईवीएम के जरिए उन्हें उचित जवाब दे दिया उन्होंने बंगाल के परिपेक्ष में भी कहाकी यहां भी एक ऐसे ही सरकार चल रही है जिसकी मुखिया खुद को ईमानदारी का प्रतीक बताती हैं लेकिन यहां भी हर तरफ सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है उन्होंने बंगाल की जनता का आवाहन किया कि ₹1000 के लालच में वह अपने बच्चों के भविष्य का के साथ समझौता न करें और राज्य की वर्तमान टीएमसी सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में गाड़ी से उखाड़ फेके।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *