Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल रिकी बाल्मीकि:– तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी के पश्चिम बर्धमन जिला संगठन की आज रविंद्र भवन में एक सभा हुई यहां संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋतव्रत बनर्जी संगठन के जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक श्रम मंत्री मलय घटक जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक पश्चिम बर्धमन ज़िला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बावड़ी के अलावा टीएमसी और टीएमसी के शाखा संगठनों के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे यहां श्रमिक हितों को लेकर चर्चा हुई और आने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी के श्रमिक संगठन की भूमिका पर नेताओं द्वारा प्रकाश डाला गया इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए ऋतव्रत बनर्जी ने कहा कि आईएनटीटीयूसी कोई ऐसी संगठन नहीं है जो सिर्फ चुनाव से पहले सक्रिय होती है यह संगठन पूरे साल श्रमिक हितों के लिए संघर्ष करते रहती है । उन्होंने कहा कि कोलकाता में बंगाल ग्लोबल बिजनेस सम्मिट में पूरे देश के शीर्ष स्थानीय उद्योगपति सम्मिलित हुए थे और उन्होंने जिस तरह से बंगाल में वाणिज्यिक संभावनाओं पर खुशी जाहिर की उससे साबित होता है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में 2011 से औद्योगीकरण को कितनी तवज्जो दी गई है उन्होंने कहा कि अमूल जैसे गुजरात के कंपनी भी बंगाल में देश के सबसे बड़ी दही बनाने वाली फैक्ट्री स्थापित करना चाहती है वह दिल्ली चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अभी तक जो रुझान आए हैं उसे यह लगता है कि दिल्ली में भाजपा सत्ता में आने वाली है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि संसद में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर जो तथ्यात्मक वक्तव्य रखा था उसे पर भी सभी को सोचने की आवश्यकता है Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation कुल्टी के नियामतपुर इलाके में रोहित भालोदिया नामक एक राशन डीलर पर राशन लेने आने वाली महिलाओं के साथ अभद्र आचरण करने और काम राशन देने का आरोप लगाते हुए आज राशन ग्राहकों ने हंगामा खड़ा किया झारखंड की कार डिवाइडर से टकराई, चार घायल