0Shares

पब्लिक न्यूज आसनसोल, 30 अक्टूबर 2024:–आगामी छठ त्योहार के लिए यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा एक स्पेशल ट्रेन सेवा ट्रेन संख्या 08520/08519 विशाखापत्तनम-दानापुर-विशाखापत्तनम टीओडी स्पेशल, विशाखापत्तनम और दानापुर के बीच एकल-यात्रा के आधार ट्रेन परिचलान को निर्धारित किया गया है।

  ट्रेन संख्या 08520 (विशाखापत्तनम – दानापुर स्पेशल) 04 नवंबर 2024 को सोमवार को 09:10 बजे विशाखापत्तनम से खुलेगी और अगले दिन 11:00 बजे दानापुर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 08519 (दानापुर-विशाखापत्तनम स्पेशल) 05 नवंबर 2024 मंगलवार को 12:30 बजे दानापुर से खुलेगी और 06 नवंबर, 2024 बुधवार को 15:45 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी।

उक्त स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। उक्त स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित कोच उपलब्ध होंगे।  

यात्रियों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी सीट सुरक्षित करने और त्यौहार के दौरान आरामदायक यात्रा का आनंद लेने के लिए पहले से टिकट बुक कर लें। 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *