0Shares

पब्लिक न्यूज आसनसोल चोरी होने के 1 दिन के अंदर रानीगंज थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली चोर को न सिर्फ पकड़ लिया बल्कि उसके पास से चोरी के गहने और नकद राशि भी बरामद की इस बारे में रानीगंज थाने में रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त ने एक प्रेस मीट की उन्होंने पत्रकारों को बताया कि रानीगंज के ईस्ट कॉलेज पाड़ा में रहने वाले विश्वनाथ बटब्याल पेशे से पुरोहित है 6 तारीख को वह एक शादी के सिलसिले में बांकुरा गए हुए थे उनका घर खाली था जब 7 तारीख को वह वापस आए तो देखा कि उनके घर के परिसर में ही जो काली मंदिर है उस काली मंदिर से मां काली के गहने और 70000 रुपए नगद चोरी हो गए हैं उन्होंने इस बारे में रानीगंज थाने को सूचना दी रानीगंज थाने की पुलिस तुरंत घटना की जांच में जुट गई उन्होंने विकास शर्मा उर्फ टेटिया को गिरफ्तार किया और उसे अदालत में पेश किया अदालत द्वारा उसके रिमांड मिलने के बाद उससे पूछताछ की गई और उसने कबूल किया कि उसने ही इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है इसके बाद उससे और पूछताछ की गई और इसके उपरांत उससे चोरी के गहने और नगद 46000 बरामद किए गए विकास दत्त ने बताया कि विश्वनाथ बटब्याल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके 70000 रुपए नगद चोरी हुए हैं लेकिन विकास शर्मा ने बताया कि उसको 48000 ही मिले थे जिसमें से ₹2000 खर्च हो गए विकास दत्त ने बताया कि यह निश्चित रूप से रानीगंज थाने की एक बड़े कामयाबी है थाना के अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों द्वारा तत्परता के साथ इसकी जांच की गई और चोरी की घटना के दो दिनों के अंदर ही मामले का हल निकाल लिया गया और चोरी के समान के बरामदगी भी हो गई

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *