Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान अंडाल :- ई सी एल के काजोरा क्षेत्र अंतर्गत खास काजोरा कोलियरी एजेंट कार्यालय के समक्ष कोलियरी कर्मी ने आश्रित के नौकरी देने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरु किया,इस संबंध में ज्ञात होगी की ड्यूटी के दौरान वर्ष 2016 में ई सी एल कर्मी भीमलाल महतो 55 का एसडीएल ऑपरेटर का खदान के अंदर काम करने के दौरान रूफ बोल्ट से एक आंख में चोट लगी थी जिसके कारण एक आंख नष्ट हो गया एवं दूसरा आंख 85 परसेंट खराब हो चुका था प्रबंधन द्वारा उनका इलाज कराया गया जिसके कारण उन्हें विभिन्न अस्पतालों का चक्कर काटना पड़ा बाद में प्रबंधन हर महिना मेंटेनेंस खर्च देना शुरु किया,इधर कुछ महिनों से वह मेंटेनेंस खर्च भी देना बंद कर दिया। मेडिकल टीम ने उन्हें ड्यूटी के लिए अनफिट कर दिया था इसके बाद प्रबंधन के द्वारा उनके आश्रित को नौकरी नहीं दिया गया उनका कहना है कि प्रबंधन कार्यालय का चक्कर काटते काटते थक गए फिर भी प्रबंधन ने हमारी एक न सुनी उसके बाद मैं हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया हाई कोर्ट में सुनवाई होने के बाद हाई कोर्ट के द्वारा ई सी एल प्रबंधन को श्रमिक के आश्रित को नौकरी देने की बात कही गई उसके बाद भी प्रबंधन ने हमारे परिवार के किसी सदस्यों को नौकरी नहीं दी आज बाध्य होकर अंश का रास्ता अपनाना पड़ा। Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation कुमारडीही स्टाफ आवासीय क्षेत्र मे गुरुवार की रात सात श्रमिक आवास में चोरी से हड़कंप मच गई। बनग्राम न्यू पीट कोलियरी श्रमिक आवासों में भीषण आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। दमकल विभाग का वाहन आकर आग बुझाई। ।