0Shares


पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस की ओर से बुधवार को आसनसोल के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुकांतो दास के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन किया गया। यहां  बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस संबंध में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुकांतो दास ने बताया कि नियामतपुर से डिसरगढ़ जाने वाली सड़क काफी लंबे समय से जर्जर है लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने बताया कि कुल्टी में कांग्रेस की तरफ से कई बार प्रशासन के विभिन्न स्तरों पर गुहार लगाई गई है आवेदन किया गया है, ज्ञापन दिया गया है लेकिन अभी तक कोई लाभ नहीं हुआ। इसी कारणवश कांग्रेस कर्मी, समर्थकों को पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया।  उन्होंने कहा कि जब भी सड़क की मरम्मत के बारे में प्रशासन से बात की जा रही है तो प्रशासन का कहना है कि वहां पर पानी का पाइपलाइन लगाया जा रहा है। पानी के पाइप लाइन को बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद ही रास्ते की मरम्मत की जाएगी। सुकांतो दास ने बताया कि वह सड़क बहुत महत्वपूर्ण सड़क है, उसी रास्ते से होकर स्कूल के विद्यार्थी जाते हैं। लोगों का आना-जाना होता है। ऐसे में पानी का पाइपलाइन का बिछाया जाएगा। इसके लिए अगर बैठे रहे तो तब तक कई हादसे हो जाएंगे। वही इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उस रास्ते के निर्माण का टेंडर निकल चुका है। जैसे ही आसनसोल – दुर्गापुर विकास प्राधिकरण द्वारा वहां किया जाने वाला कार्य समाप्त हो जाएगा रास्ते का निर्माण भी शुरू हो जाएगा और बहुत जल्द इसे पूरा भी कर लिया जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *